संभल, जुलाई 15 -- गुन्नौर तहसील क्षेत्र में गंगा नदी की रेतीली भूमि पर हुए कथित अवैध पट्टा आवंटन मामले में जिला प्रशासन की कार्रवाई निर्णायक चरण में पहुंच गई है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल की अदालत में 138 पट्टों से जुड़े मामलों की सुनवाई बुधवार को पूरी हो गई। अब इन मामलों में आदेश सुरक्षित रख लिया गया है और शुक्रवार (17 जुलाई) को फैसला आने की संभावना है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच में नियमों के विपरीत पाए गए अधिकांश पट्टों के निरस्त होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले 17 पट्टे एडीएम न्यायालय द्वारा निरस्त किए जा चुके हैं। अब शेष मामलों की सुनवाई डीएम कोर्ट में पूरी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गंगा भूमि के अवैध पट्टों पर डीएम कोर्ट सख्त, 120 मामलों में आदेश सुरक्षित जिलाधिकारी ने बताया कि सभी पक्षों को अपना पक्ष रखन...