गाजीपुर, अगस्त 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से तटवर्ती क्षेत्रों में चिंता बढ़ने लगी है। बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 60.450 मीटर दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार जलस्तर में करीब चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि का क्रम जारी है। हालांकि, गंगा का पानी अभी चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर से 1.65 मीटर नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ाव को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 112 बाढ़ राहत चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है। प्रशासन की नजर गंगा किनारे बसे गांवों और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों पर है। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर : गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि, खतरे के लाल निशान से महज 94 सेमी नीचे, प्रशासन अलर्ट सैदपुर, सदर, जमा...