गंगा की मूर्ति का किया जलाभिषेक
प्रयागराज, मई 17 -- दारागंज में गंगा की मूर्ति का जलाभिषेक कर गंगा दशहरा का शुभारंभ किया गया। गंगा विचार मंच व राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से रविवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में गंगा भक्तों ने गंगा की आरती उतारी और पूजा-अर्चन कर सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। गंगा विचार मंच की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी ने कहा कि मान्यता के अनुसार भगीरथ के कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने कमंडल से मां गंगा को पृथ्वी पर जाने का आदेश दिया। हमें खुश होना चाहिए कि हम गंगा के तट पर रहते हैं। इस अवसर पर गंगा विचार मंच की ओर से गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर प़ॉलिथीन से नुकसान के प्रति जागरूक किया। गंगा भक्तों ने भगवान श्री वेणी माधव के मंदिर में पूजा की। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, रवि शंकर त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, मृणाली मिश्रा, रुशाली मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.