गंगा की बीच धारा में फंसे कांवड़िए को एसडीआरएफ ने बचाया
हरिद्वार, अगस्त 1 -- कांगड़ा पुल के पास गंगा की तेज धारा में फंसे एक कांवड़िए को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया। उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी महेंद्र 22 वर्ष पुत्र मंगल सिंह गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में फंस गए। इस दौरान जान बचाने के लिए महेंद्र ने पहले सुरक्षा ज़ंजीर और फिर पुल के पिलर को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद महेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसडीआरएफ ने श्रद्धालुओं से गंगा में निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गंगा की धारा के बीच फंसे कांवड़िए को एसडीआरएफ ने सकुशल बचाया यह भी पढ़ें- कांगड़ा घाट पर गंगा में डूबने से दो कांवड़ियों की जान बची
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.