गंगा की बीच धारा में जान जोखिम मे डालकर रील बना रहे युवक
कौशाम्बी, मई 30 -- सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की चाह में युवक अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कुबरी घाट के सामने गंगा की बीच धारा में देखने को मिला। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे करीब आधा दर्जन युवक गंगा के पानी के भीतर साइकिल चलाकर रील बनाते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद कड़ाधाम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। शनिवार की सुबह कड़ा धाम के कुबरी गंगा घाट पर आधा दर्जन भर युवा गहरे पानी में जान जोखिम में डालकर रील बना रहे थे। इस दौरान जरा सी चूक उनकी जान पर आफत बन सकती थी। घाट पर मौजूद लोगों ने युवकों को ऐसा करने से मना किया और संभावित हादसे की चेतावनी भी दी, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। इसी बीच किसी व्यक्ति न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.