गंगापार, अगस्त 31 -- गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से सैदाबाद क्षेत्र के कछारी इलाकों में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। बाढ़ से निचले इलाकों में तेजी से पानी फैल रहा है। इससे खेतों में बोई गई धान, बाजार, तिल्ली सहित तमाम खरीफ की फसलें पानी में डूबने लगी हैं। कई स्थानों पर बाढ़ का पानी ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के जमशेदपुर, बुजुरुक, धोकरी, गनेशीपुर के मजरा कजरिहवा और दुमदुमा गांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन गांवों के निचले हिस्सों में पानी भरने के कारण ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। कछार क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से तैयार हो रही फसलों के बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ का पानी कई घरों में प्रव...