आगरा, जुलाई 14 -- मानसून की दस्तक के बाद पहाड़ियों पर हो रही बारिश के बाद गंगा में उफान आना शुरू हो गया है। कासगंज में गंगा नदी चेतावनी के स्तर के करीब बह रही है। ऐस में गंगा की बाढ़ के दौरान हुए बाढ़ रोधी कार्य कसौटी पर परखे जाएंगे। सिंचाई विभाग ने गांव बरौना, मुजफ्फर नगर पर बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए तटबंध व स्टड्स लगाए हैं। पटियाली के गांव बरौना पर पक्के बोल्डर का तटबंध बनाया गया है। मंगलवार की सुबह नरौरा बैराज से गंगा में 68 हजार 957 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। नरौरा से छोड़ा गया पानी देरशाम से सोरों के लहरा घाट से बहना शुरू हो गया। आगामी दिनों में पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में होने वाली मानसून की बारिश के दौरान गंगा के जलस्तर में और वृद्धि होगी। गत वर्ष गंगा में आई बाढ़ के दौरान शहबाजपुर, मुजफ्फर नगर, पटियाली के गांव बर...