गंगा की बाढ़ का कहर, सिद्ध बाबा घाट पर तेज कटान
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- अहार क्षेत्र में गंगा की बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ ही नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा अब अपने सामान्य दायरे से निकलकर खादर क्षेत्र में तेजी से फैल रही है। खादर क्षेत्र पूरी तरह गंगा की बाढ़ की चपेट में आ गया है। तेज धारा के साथ हो रहे कटान से सैकड़ों बीघा उपजाऊ भूमि गंगा में समा चुकी है, जबकि खड़ी फसलों पर भी बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। गंगा की बाढ़ का सबसे अधिक प्रकोप सिद्ध बाबा गंगा घाट पर देखने को मिल रहा है। यहां स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। घाट का मेला स्थल पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ चुका है और जिस स्थान पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता था, वहां अब गंगा की मुख्य धारा बह रही है। तेज धारा लगातार किना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.