गंगा की पीड़ा को बाल कलाकारों ने मंच पर उतारा
प्रयागराज, अगस्त 11 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से केंद्र के सभागार में तीन दिवसीय बाल रंग उत्सव का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज की प्रो. आभा त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार व केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उत्सव के अंतर्गत नीरज कुशवाहा के निर्देशन में चाचा नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, बर्रा कानपुर के कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने नाटक 'युगधारा' का मंचन किया। इस प्रस्तुति का सबसे मार्मिक पक्ष मां गंगा की वर्तमान दुर्दशा को उजागर करना रहा। बाल कलाकारों ने प्रदूषण व मानवीय उपेक्षा से आहत गंगा की पीड़ को संवेदनशीलता के साथ मंच पर उतारा। यह भी पढ़ें- Champawat News: शारदा घाट में गंगा आरती हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.