गंगा की तेज धार में समा रहीं ईख-धान की फसलें, किसान परेशान
अमरोहा, अगस्त 27 -- हसनपुर। गंगा का जलस्तर घटने के संग गंगा की तेज धार भूमि का तेजी से कटान कर रही है। सैकड़ों बीघा धान व ईख की फसल गंगा की भेंट चढ़ गई हैं। उधर, सतेड़ा के नजदीक श्मशान घाट भवन व अंत्येष्टि स्थल भी तेज धार की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 24 घंटे से जलस्तर कम हुआ है लेकिन पानी अभी भी तटबंध के भीतर सतेड़ा के ग्रामीणों द्वारा बनाए गए घरों के नजदीक ठहरा हुआ है। टापू पर बसे गंगानगर व सिरसा गुर्जर में तटबंध के भीतर बने घरों की दीवारों से भी पानी सटा हुआ है। यह भी पढ़ें- 10 सेंटीमीटर कम हुआ गंगा का जलस्तर बताया जा रहा है कि जलस्तर कम होने के संग गंगा की धार ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। पिछले कुछ घंटे के भीतर सतेड़ा निवासी कमल सिंह व अन्य कई किसानों की ईख फसल पानी में समा गई है। सतेड़ा के श्मशान घाट व अंत्येष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.