आगरा, जून 3 -- जिले में पटियाली के गंगा की कटरी इलाके में गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने, देशव्यापी गौ हत्या बंदी कानून बनाने की आवाज उठी। गौ संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान से तमाम लोग जुड़ने लगे हैं। बुधवार को इलाके में कई जगह पर इस विषय पर मंथन हुआ। सरकार तक जनसमर्थन पहुंचाने के लिए चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को पूरे जिले में चलाने की रुपरेखा तैयार की गई। ब्रज क्षेत्र बरसाना मान मंदिर से आए अभियान के प्रदेश प्रभारी गो सेवी ब्रजदास ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि एवं ग्राम्य जीवन की आधारशिला हैं। उनके सम्मान और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने गो सेवक सियाराम बाबा, मुकेश शर्मा ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस ...