गंगा किनारे 176 गांवों में राहत टीमें सक्रिय
कानपुर, अगस्त 19 -- कानपुर। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस आयुक्त ने बताया गंगा किनारे 176 जल प्रभावित गांवों में बचाव कार्य से संबंधित टीमों को तैनात किया गया है। रिवर बैंक एवं लो-लाइन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए घाटों पर सतर्कता बढ़ाई गई है। प्रशासन के समन्वय से इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं तथा किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फ्लड कंपनी के 120 जवान, एनडीआरएफ के 35 जवान, वालेंटियर्स, गोताखोरों की टीमें तैनात की गई हैं। यह भी पढ़ें- यूपी के बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत-बचाव तेज, एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय गांव किनारे बसे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.