हरिद्वार, मार्च 7 -- भाजपा ने हरिद्वार से एक बार फिर चुनावी शंखनाद किया है। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा की रणनीति माना जा रहा है। पूर्व में हुए बड़े चुनावों से पहले भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठकों का केंद्र हरिद्वार ही रहा। इसके बाद भाजपा ने चुनावों में जीत भी दर्ज की। यही कारण है कि धर्मनगरी को भाजपा ने चुनावी शंखनाद के लिए बेहतर माना है। भाजपा की चुनावी तैयारियों पर नजर डालें तो 2021 में भी विधानसभा चुनाव की रणनीति की शुरुआत हरिद्वार से हुई थी। 20 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे। सरकार के अलावा संगठन के शीर्ष नेताओं ने विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया था। इसके बाद भाजपा ने पूरे प...