हापुड़, जुलाई 31 -- भारत स्काउट एवं गाइड, द्वारा जिला मुख्य आयुक्त पारुल त्यागी के नेतृत्व एवं जिला सचिव कृष्ण द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित सिंभावली एवं गढ़ क्षेत्र के तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन प्रतिभागी स्काउट-गाइडों ने ब्रजघाट पहुंचकर एक जनपद, एक कार्य अभियान के अंतर्गत गंगा स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य विनोद कुमार चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्काउट-गाइडों को रवाना करने के साथ हुआ। ब्रजघाट पहुंचकर प्रतिभागियों ने मां गंगा के तट पर श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े गए कचरे एवं पूजन सामग्री के अवशेषों को एकत्रित कर कूड़ेदानों में डाला तथा स्वच्छता का संदेश दिया।इस यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन अभियान में रेनबो पब्लिक स्कूल, देह...