प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को गंगा किनारे अलग-अलग मोहल्लों में सात अवैध निर्माण सील कर दिए। इनमें सबसे अधिक छोटा बघाड़ा में तीन निर्माण सील किए गए। प्रवर्तन दल ने छोटा बघाड़ा में मनोज कुमार यादव, सब्जी मंडी में सुशीला यादव और श्रीकांत त्रिपाठी का निर्माण सील किया। इनके अलावा गोविंदपुर में शिव गंगा विद्या मंदिर के पास आलोक ओझा, अल्लापुर में विनोद यादव, अजय सिंह, सोहबतियाबाग में सुरेश साहू और अलोलीबाग में शिशिर केसरवानी का अवैध निर्माण सील किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.