छपरा, मार्च 31 -- दिघवारा निसं। गुप्त सूचना पर दिघवारा पुलिस ने मझौवां रामदासचक गंगा के दियारा क्षेत्र के गंगा किनारे संचालित एक शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है। इस दौरान पुलिस ने लगभग एक हजार लीटर अर्द्ध निर्मित शराब को विनष्ट करते कुल 30 लीटर देशी शराब को बरामद किया है। पुलिस को आते देख तस्कर भाग निकले। इस मामलें में पुलिस ने तस्कर की पहचान करते हुए दिघवारा के बसतपुर गांव रंजीत राय व पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र हावसपुर गांव निवासी जितेंद्र राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.