गंगा किनारे मिला महिला का शव
फतेहपुर, अगस्त 22 -- फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गांव के पास 12 अगस्त को गंगा नदी के किनारे करीब 35 वर्षीय एक महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए पहचान संबंधी सूचना जारी की है। महिला का रंग गेहुंआ से सांवला, मध्यम कद-काठी और उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि महिला ने ब्राउन प्रिंटेड फूलदार साड़ी, सफेद धागों में काले-सफेद रंग की गुरिया, हाथों में नारंगी व हरे रंग की कांच की चूड़ियां, पीली धातु की नोज रिंग और अंगूठी पहन रखी थी। पहचान बताने वाले को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.