गंगा किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के किनारे मंगलवार को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसे अगले 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस आस-पास के थानों से संपर्क कर लापता लोगों की सूची खंगाल रही है, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पहचान की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.