हापुड़, मार्च 18 -- गंगा नगरी में चैत्र अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान के दौरान बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। निराश्रित गोवंशों के अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस आने से मौके पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।बुधवार दोपहर करीब एक बजे गंगा किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। तभी अचानक करीब एक दर्जन से अधिक निराश्रित गोवंश वहां पहुंच गए और भीड़ में घुस गए।गोवंशों को अचानक अपने बीच देखकर श्रद्धालु घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए गोवंशों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गंगा किनारे से दूर हटाया जा सका। इस दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.