गंगा किनारे बीच हैंडबॉल के लिए दो कोर्ट तैयार
वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। यूपी एडेंचर स्पोर्ट्स क्लब और जिला नौकायन संघ के अधिकारियों ने शनिवार को गढ़वा मठ आश्रम के सामने बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी ली। कोर्ट निर्माण में लगे मनोज कुमार और कन्हैया से तैयारियों के बाबत पूछा। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन डॉ. एके सिंह और जिला नौकायन संघ के उपाध्यक्ष भागवत सिंह की दिशा निर्देश में बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता के मानक के अनुसार दो कोर्ट बनाए जा जा रहे हैं। आयोजन सचिव केबी रावत ने बताया कि 12 और 13 अप्रैल को प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। 14 और 15 अप्रैल को पहली बार गंगा के बालू पर महिला बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसमें 12 टीम के 96 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। जिनमें 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.