चंदौली, अप्रैल 14 -- पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह गंगा नदी के किनारे बबूल के पेड़ से एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सुबह गंगा रेती पर टहलने निकले लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस पर मौके पर पहुंची। जलीलपुर चौकी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और शिनाख्त करने का प्रयास करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मृतक के हाथ पर 'चिनामा' गुदाया हुआ है। युवक कहां का है, वहां तक कैसे पहुंचा अभी इसका पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- सेल्समैन का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.