वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। रामनवमी पर वाराणसी नागरिक संघ की ओर से राममय रात का आयोजन शुक्रवार को अस्सी घाट पर हुआ। सूर्यास्त से सूर्योदय तक चले आयोजन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभु श्रीराम की अर्चना की गई। गंगा किनारे डॉ.राजेंद्र प्रसाद घाट पर हुई 34वीं राममय रात का शुभारंभ गंगा पूजन से हुआ। कार्यक्रम के संस्थापक स्मृतिशेष पं.मुन्नूप्रसाद पांडेय के चित्र पर पुष्पांजिल अर्पित की गई। भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पौत्र आफाक हुसैन शहनाई पर रामधुन छेड़ी। इसके बाद श्रीराम आरती की धुन बजाई। सनबीम एकेडमी के विद्यार्थियों ने श्रीराम भजन की सामूहिक प्रस्तुति दी। पल्लवी पांडेय, डॉ. विजय कपूर, डॉ. अमलेश शुक्ला 'अमन', दुर्गेश उपाध्याय, सरोज वर्मा, विदुषी वर्मा, पूजा पांडेय, राकेश तिवारी, जय पांडेय, सुमन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.