कौशाम्बी, फरवरी 25 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित कालेश्वर गंगा घाट के सुंदरीकरण की कवायद शुरू हो गई है। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम प्रशासन की ओर से बंधन योजना के तहत पक्का घाट निर्माण का कार्य बुधवार से प्रारंभ करा दिया गया। दोपहर में ठेकेदार आधुनिक मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक कार्य शुरू कराया। बुधवार को निर्माण के पहले चरण में मशीन से घाट पर गड्ढा खोदकर जलस्तर की जांच की गई। ठेकेदार ने बताया कि गड्ढा इसलिए कराया गया ताकि यह पता चल सके कि पानी का स्तर कहां तक है और नींव किस गहराई पर सुरक्षित रहेगी। जलस्तर की स्थिति स्पष्ट होने के बाद जेई के निर्देश पर अब नियमित रूप से निर्माण कार्य जारी रहेगा। शक्तिपीठ कड़ा धाम के सौंदर्यीकरण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना में कालेश्वर घाट पक्का कराने के सा...