पटना, मार्च 7 -- गंगा किनारे कई जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसकी मदद से वाटर मेट्रोल के इंजन को परिचालन के दौरान चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही, पटना को वाटर मेट्रो की सौगात जल्द मिलेगी। पटना के गांधी घाट पर चार्जिंग प्वाइंट के निर्माण का काम अभी शुरू हुआ है। इसके बाद कंगन घाट और दीघा घाट पर भी इसका निर्माण होगा। शनिवार को पर्यटन विभाग ने बताया कि वाटर मेट्रो का यह सफर 10.5 किमी लंबा होगा। प्रथम चरण में गांधी घाट और गायघाट पर मुख्य पड़ाव होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में हाजीपुर, सोनपुर में भी वाटर मेट्रो चलने की योजना है। पटना वाटर मेट्रो का रूट कंगन घाट से छेछार घाट तकपटना वाटर मेट्रो का पहला रूट दीघा घाट और कंगन घाट के बीच 10.5 किमी लंबा होगा। वाटर मेट्रो का यह सफर कंगन घाट से शुरू होकर गायघाट होते हुए गांधी...