कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में खेती को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में नमामि गंगे योजना अब धीरे-धीरे असर दिखाने लगी है। बरारी प्रखंड के बैसागोविंदपुर पंचायत में इस योजना के तहत किसानों को परंपरागत और जैविक खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है। इससे जहां खेती की लागत घटाने का प्रयास हो रहा है, वहीं गंगा नदी के जल को रासायनिक प्रदूषण से बचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।इसी कड़ी में बैसागोविंदपुर पंचायत में कृषक उत्पाद समूह और गार्ड समूह के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को योजना की कार्यप्रणाली, आर्थिक सहायता और जैविक खेती के फायदों की जानकारी दी जा रही है। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत करीब 500 हेक्टेयर भ...