अमरोहा, जून 5 -- नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के अंतर्गत गंगा किनारे के गांवों में प्राकृतिक खेती की जाएगी। चयनित किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राकृतिक खेती के लिए जिले के गंगा नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायत में 125 एकड़ के 40 क्लस्टर संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक क्लस्टर 125 एकड़ का होगा और प्रत्येक क्लस्टर में एक-एक एकड़ के 125 किसान होंगे। प्राकृतिक खेती योजना का संचालन कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी एवं कृषि सखियों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक क्लस्टर में दो-दो कृषि सखी चयनित की गई हैं, जिनका प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला के वैज्ञानिकों द्वारा पूर्ण किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- खेतों में करें जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग : बीएओ उनको प्राकृतिक खेती के लाभ तथा प्राकृतिक खेती करने के तरीके, प्राकृतिक खेती ...