हरिद्वार, फरवरी 8 -- कनखल क्षेत्र में गंगा किनारे किशोर की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। झाड़ियों में मिले शव के सिर पर गहरी चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, बीते शनिवार की शाम सूचना मिली कि श्रीयंत्र मंदिर घाट के सामने गंगा किनारे झाड़ियों में किशोर का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान कुणाल (15) पुत्र रोहितास निवासी लक्सर हाल निवासी लाटोवाली कनखल के रूप में की। पुलिस जांच में सामने आया कि कुणाल कढ़ी-चावल की दुकान पर काम करता था। वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा...