चंदौली, जुलाई 10 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां क्षेत्र के टांडा कला में गंगा किनारे बाढ़ से कटान रोकने के लिए कट स्टोन लगाया जा रहा है। इससे कटान रोकने में काफी मदद मिलेगी। किसानों और ग्रामीणों ने इससे राहत की सांस ली है। हर साल बाढ़ और बारिश में गंगा कटान से काफी उपजाउ जमीन गंगा में समाहित हो जाती थी। ग्रामीण कटान रोकने के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। गंगा किनारे कट स्टोन लगने से कई गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इससे गंगा तट के किनारे बसे गांव कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअर कला, हरधन जुड़ा, बिजयी के पूरा, गणेश पूरा, टाण्डाकला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर, नादी निधौरा आदि गांवो के किसानों व ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। वहीं पिछले दिनों गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। घाट की सीढ़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.