पटना, अप्रैल 26 -- गंगा किनारे से अवैध रूप से बने 35 पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। कई झोपड़ियों को भी हटाया गया। रविवार को विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान सभ्यता द्वार से पटना कलेक्टोरेट के बीच चलाया गया। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर इस असर्वेक्षित भूमि पर 35 पक्के घरों व खटालों को तोड़कर हटाया गया। डीएम ने कहा कि गंगा किनारे का असर्वेक्षित क्षेत्र जनहित की दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। यहां अनेक योजनाएं चल रही हैं। इन महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई बाधा स्वीकार नहीं की जा सकती है। गंगा नदी के किनारे अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हटाने के बाद वहां दोबारा अतिक्रमण ना हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है। इसमें जो कोई भी बाधा उत्पन्न करेगा उसके विरूद्ध कार्रवाई होगी। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल प...