चंदौली, अप्रैल 5 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप गंगा किनारे एक रविवार की सुबह 45 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप गंगा के लेती पर रविवार की सुबह कुछ युवक दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान सहजौर गांव के सामने गंगा किनारे शव उतराया दिखा। युवकों के अनुसार शव चार दिन पुराना का लग रहा है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस के अनुसार शव शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। हालांकि, मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...