गंगा का रौद्र रूप: खेत डूबे, सड़क पर दो फीट पानी, गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
उन्नाव, अगस्त 29 -- बीघापुर। संवाददाता गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने बीघापुर तहसील क्षेत्र की गंगा कटरी में तबाही का खतरा बढ़ा दिया है। चंदनपुर, पाही, गढ़ेवा, बाला कटरी और कर्मी गांवों के किनारे खेतों में बाढ़ का पानी पहुंचना शुरू हो गया है। हालात इतने विकट हो गए हैं कि पिपरासर से गंगानगर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क के ऊपर करीब दो फीट पानी बह रहा है। गंगा किनारे बोई गई फसलें पहले ही पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं, जबकि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गांवों के आसपास खड़ी केला, करेला और अन्य सब्जियों की फसलें भी पूरी तरह नष्ट होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- गंगा ने किया खतरे का निशान पार, रास्ते जलमग्नकिसानों की चिंता भागू खेड़ा निवासी अमित कुमार शुक्ला, राजू शुक्ला और प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि गंगा का पानी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.