रुडकी, अगस्त 5 -- लक्सर, संवाददाता। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लक्सर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर सीजन में पहली बार 292.50 मीटर तक पहुंचने से खादर क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों की निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कर्मचारियों को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में लगातार जलस्तर पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में बचाव कार्य शुरू किया जा सके। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन अलर्ट यह भी पढ़ें- उफान पर गंगा, 1.08 सेंटीमीटर हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर यह भी पढ़ें- उफनाई गंगा ने ...