गंगा का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण
हापुड़, अगस्त 19 -- गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने एक बार फिर खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे अतिरिक्त पानी के कारण गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा उफान पर है। बुधवार शाम तक गंगा का जलस्तर 16 सेंटीमीटर बढ़कर 198.64 मीटर (समुद्र तल से) दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर के चलते कई गांवों की आबादी के निकट तक पानी पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर बेचैनी बढ़ रही है। खादर क्षेत्र के कुदैनी की मढ़ैया, नयागांव इनायतपुर के घेर, भगवतपुर, लठीरा, नयाबांस, गड़ावली समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग हालात पर नजर बनाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, तटीय गांवों में बढ़ी चिंता निचले इलाकों के खेतों में पानी भरना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.