फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- कमालगंज, संवाददाता। गंगा में अचानक पानी बढ़ जाने से लोगों की चिंता बढ़ गयी है। गंगा किनारे बसे कई गांव के पास बह रही गंगा के ऐसे हालात मालुम पड़ रहे हैं कि मानो मानसूनी मौसम हो। गंगा की तलहटी में तरबूज की खेती करने वालों को भी भारी नुकसान हुआ। उनकी फसल डूब गयी है। गुरुवार को और अधिक पानी बढ़ गया। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए जद्दोजहद करते दिखे। किसानों ने बताया कि यदि यही हालात रहे तो काफी नुकसान हो जायेगा। वहीं जो पैंटून पुल हरदोई मार्ग के लिए बना था उसमें भी भारी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.