गंगा का पानी हुआ काला, साधु-संतों में रोष
मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- मोरना। पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गुरुवार को गंगा का पानी काला दिखाई देने से साधु-संतों और तीर्थवासियों में रोष फैल गया। स्नान करने पहुचे साधु संत गंगा ने गंगा में बहती मछलियां देख पुलिस को सूचना दी। साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने गंगा में दूषित पानी छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शुकतीर्थ में स्थित मां पूर्णागिरि आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास महाराज गंगा स्नान घाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा में आए दूषित पानी को लेकर रोष जताया। कहा कि गंगा में बार-बार दूषित पानी छोड़े जाने से हजारों जलीय जीव मर जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड क्षेत्र की फैक्ट्रियों से केमिकल युक्त पानी गंगा में छोड़ा जाता है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।गंगा सेवा समिति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.