गाजीपुर, अगस्त 21 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ाव से रेवतीपुर क्षेत्र के नसीरपुर, हसनपुरा, वीरऊपुर और नगदिलपुर गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। खेतों में पानी पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं गहमर-कामाख्या धाम मार्ग से हसनपुरा जाने वाली सड़क पर भी पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित होने लगा है। बाढ़ का पानी बढ़ता देख किसान परवल की फसल जल्द तोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कि जलस्तर और बढ़ा तो खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसान दिन-रात फसल बचाने में लगे हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: कटान से जैतपुरा में कई बीघा जमीन गंगा में समाई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। एसडीएम सेवराई गजराज यादव और सीओ जमानियां अं...