गंगापार, अगस्त 21 -- पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर अनवरत तेजी से बढ़ने के कारण गंगा तट के कछार पर बसे तमाम किसानों की विभिन्न सब्जियों व खरीफ की फसल गंगा में समाहित होकर बर्बाद हो चुकी है, जिससे किसानों में काफी चिंता व्याप्त है। पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से मांडा क्षेत्र के गंगा तट पर बसे डेंगुरपुर, बादपुर, बामपुर, उमापुर, नरवर चौकठा, जेरा आदि तमाम गांवों की जोती बोई सब्जियों और खरीफ की फसलें गंगा के बाढ़ में समाहित होती जा रही हैं। पिछले साल भी गंगा में आयी बाढ़ में इन गांवों के किसानों की पूरी खेती गंगा के बाढ़ में समाहित होकर विनष्ट हो गई थी। इन गांवों के तमाम पीड़ित किसानों का कहना है कि हर साल गंगा के बाढ़ में उनकी जोती बोई खेती पानी में डूबकर नष्ट हो जाती है। उसके बाद प्रशासनिक सर्वे कर स्थानीय राजस्व कर्मी...