गंगा का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ पीड़ितों में दहशत
खगडि़या, सितम्बर 2 -- गोगरी । एक संवाददाता गंगा एवं गंडक नदी का जलस्तर मंगलवार से बढ़ने लगा है। जिससे बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगो की चिंता बढ़ने लगी है। जल स्तर बढ़ने से निचले इलाके में बसे गांवों में पानी फैलने लगा है। पिछले दो दिनों से गंगा व गंडक नदी का जल स्तर काफी घट गया था। लेकिन सोमवार को जल स्तर में वृद्धि होने से रामपुर, बोरना, गोगरी एवं बन्नी के निचले इलाके में बसे परिवारों के घर के आसपास पानी फैलता जा रहा है। रामपुर सरपंच नूर आलम ने बताया कि गंगा एवं गंडक काफी उफान पर दिख रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगो की चिंता बढ़ती जा रही है। वही फिर गांवों में पानी फैलना शुरू हो रहा है। अगर लगातार जलस्तर में वृद्धि होती रही तो दो तीन दिनों में रामपुर बोरना सहित कई पंचायत बाढ़ की चपेट में आने से इंकार नही किया जा सकता है। वही नगर परिषद क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.