गंगा का जलस्तर 30 घंटे में 26 सेंटीमीटर बढ़ा, खतरे के निशान की ओर बढ़ रही
कन्नौज, सितम्बर 7 -- कन्नौज। गंगा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी से तटवर्ती गांवों में हलचल बढ़ गई है। मेहंदी घाट पर 30 घंटे के भीतर गंगा का जलस्तर 26 सेंटीमीटर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी के किनारे बसे गांवों में ग्रामीण बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क हो गए हैं। खेतों और निचले इलाकों में पानी की स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक छह सितंबर की सुबह आठ बजे मेहंदी घाट पर गंगा का जलस्तर 125.300 मीटर दर्ज किया गया था। सात सितंबर को दोपहर दो बजे यह बढ़कर 125.560 मीटर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर फिर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में बढ़ी हलचल इस तरह 30 घंटे में जलस्तर 0.260 मीटर यानी 26 सेंटीमीटर बढ़ा है। छह सितंबर को 24 घंटे के आंकड़े में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जबकि आज दोपह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.