गंगा का जलस्तर स्थिर, बाया नदी में 11 सेमी की वृद्धि
बेगुसराय, सितम्बर 7 -- बीहट, निज संवाददाता। हाथीदह में गंगा उच्चतम बाढ़ स्तर को छूने के बाद से विगत 24 घंटे से स्थिर है। बछवाड़ा में बाया नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार की सुबह गंगा बाया नदी के जलस्तर में 11 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को अपराह्न एक बजे हाथीदह में गंगा का जलस्तर 43.52 मीटर दर्ज किया गया था जो सोमवार को समाचार प्रेषण तक स्थिर था। गंगा का उक्त जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर है। इसके पूर्व वर्ष 2021 में 16 अगस्त को गंगा का उक्त जलस्तर दर्ज किया गया था। गंगा तथा बाया नदी के जलस्तर में वृद्धि से दोनों नदी तटीय क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: पांच सेंटीमीटर बढ़ गया गंगा का जलस्तर गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बरौनी प्रखंड की मल्हीपुर दक्षिण पंचायत पूर्णरूपेण बाढ़ की चपेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.