गंगा का जलस्तर सर्वोच्च स्तर पर लेकिन घबराने की जरूरत नहीं: डीएम
बेगुसराय, सितम्बर 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में गंगा नदी का जलस्तर इस वर्ष के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। लेकिन अब इसमें ठहराव की स्थिति बनी हुई है। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं। ये बातें जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने रविवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां-तहां रिसाव, सहमे हैं लोग बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र डीएम ने बताया कि जिले के आठ प्रखंडों की 39 पंचायतें (37 ग्राम पंचायत और दो नगर पंचायत) बाढ़ से प्रभावित हैं। इन पंचायतों के 189 गांवों के 95,245 परिवारों के लगभग 3 लाख 80 हजार 900 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा का वर्तमान जलस्तर रविवार दोपहर 12 बजे 43.51 मीटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.