लखीसराय, सितम्बर 9 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। नगर एवं प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति फिलहाल यथावत बनी हुई है। बीते तीन दिनों से गंगा के जलस्तर में आंशिक कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन यह कमी इतनी मामूली है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में इसका असर राहत के रूप में दिखाई नहीं दे रहा। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ आवासीय इलाकों में भी बाढ़ का पानी अब भी जमा है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में कैद हैं, जबकि सैकड़ों परिवार विस्थापित होकर ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। बुधवार को समीपवर्ती हाथीदह जलमापक स्केल पर गंगा का जलस्तर 43.28 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। यहां खतरे का निशान 41.76 मीटर, चेतावनी स्तर 40.76 मीटर और उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) 43.52 मीटर है। वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर है और एचएफएल से करीब 24 सेंटीमीटर नीचे है। विभाग...