हिन्दुस्तान संवाद, अप्रैल 4 -- यूपी के मिर्जापुर के विंध्याचल में नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गंगा पर पीपा पुल बनाया गया था। लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने से पुल के रास्ते में पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। इस पर नगर विधायक ने तत्काल मरम्मत के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई करने की बात कही है। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने हरसिंहपुर गंगा घाट से विंध्याचल के लिए बनाए गए पीपा पुल के रास्ते में पानी भर जाने पर पैंटून पुल की तत्काल मरम्मत कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता को टेलीफोन कर शीघ्र मरम्मत न कराए जाने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने पंद्रह दिन पूर्व हरसिंहपुर गंगा घाट से विंध्याचल को जोड़ने के लिए पीपा...