संभल, जुलाई 10 -- लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर से सिसोना डांडा गंगा घाट से सटे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा का पानी धीरे-धीरे निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है, जिससे किसानों और ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। नरौरा बैराज पर खतरे का निशान 178.65 मीटर है जबकि वर्तमान में 177.15 मीटर पर गंगा नदी बह रही है। प्रशासन ने एहतियातन सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंगा तट से जुड़े ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो सकती हैं। पशुपालकों को भी अपने मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स...