शाहजहांपुर, अगस्त 3 -- शाहजहांपुर। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मिर्जापुर क्षेत्र में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। सोमवार शाम जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा गांव के पास दो स्थानों पर गंगा का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। करीब एक फुट पानी के तेज बहाव के बीच वाहन और कांवड़िए आवागमन करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो सकता है। सावन माह के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर बहते पानी के कारण जोखिम बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में बढ़ा गंगा का जलस्तर, स्टेट हाईवे पर बहने लगा बाढ़ का पानी, बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट प्रशासन की ओर से क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है, जबकि ग्रामीण भी हालात पर लगातार निगाह बनाए हु...