गंगा का जलस्तर बढ़ा, खादर में बाढ़ का दायरा बढ़ा
अमरोहा, अगस्त 21 -- पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से छोड़े जा रहे पानी के चलते क्षेत्र में गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गंगा खादर में बाढ़ का पानी गांवों के आसपास तक पहुंच गया है। देवीपुरा पुल से मुकारमपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के पास पीपल वाला मोहल्ले में तेज बहाव के कारण कटान शुरू होने से सड़क पर खतरा मंडराने लगा है। कटान की जानकारी मिलते ही गुरुवार को एसडीएम शैलेश कुमार दुबे मौके पर पहुंचे व बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Meerut News: गंगा का जलस्तर घटा, परेशानियां बरकरार सड़क को कटान से बचाने के लिए सिंचाई विभाग की टीम ने भी बचाव कार्य शुरू किया। बताया गया कि पिछले कई दिनों से खादर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.