गंगा का जलस्तर बढ़ने से स्टेट हाईवे पर आया पानी
बिजनौर, सितम्बर 28 -- क्षेत्र में एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने से चांदपुर-हस्तिनापुर मार्ग नारनौर पांडव नगर पुलिस चौकी के सामने एक फिट से अधिक सड़क पर पानी चल रहा है। नागेंद्र सिंह, श्याम सिंह, भूपेंद्र सिंह, महबूब आलम, शाहनवाज खान आदि ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार की सुबह से ही गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है यदि गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो सड़क पर पानी भरने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो जाएगा। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा नदी के कहर से बचने के लिए ग्रामीणों द्वारा गंगा नदी के पानी को रोकने के लिए गंगा द्वारा मिट्टी को काटकर बनाए गए रास्ते को बंद करने के लिए पिछले 15 दिनों से मिट्टी के कट्टे भरकर मिनी तटबंध का काम किया जा रहा था, जिससे गांव में पानी न भर सके, लेकिन ग्रामीणों की 15 दिनों की मेहनत केवल 24 घंटे में ही धराशाई हो गई। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.