बक्सर, सितम्बर 4 -- 21 सेमी लाल निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही गंगा 60.53 मीटर गंगा का जलस्तर आंका गया जिले में 1761 हेक्टेयर में फसल तटवर्ती इलाकों में है प्रभावित पांच प्रखंडों के तकरीबन बीस पंचायतों में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है जिले में प्रभावित लोगों के लिए अबतक कहीं भी शिविर की व्यवस्था नहीं बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- बाढ़ की मार : पानी के बीच जिंदगी, पॉलीथिन के नीचे रातप्रभावित क्षेत्र जिले में गंगा व इनकी सहायक नदियों के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। गंगा के तटवर्ती इलाके के पांच प्रखंडों के तकरीबन बीस पंचायतों में गंगा का पानी प्रवेश कर चुका है। इससे लगभग 02 लाख से अधिक की आबादी जलस्तर से प्रभावित है। बाढ़ संभावित क्षेत्र के अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ या तो किसी सुरक्षित जगह विस्थापित कर चुके है या फिर इसकी तैय...