गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में बढ़ी चिंता, अधिकारी पहुंचे
फतेहपुर, सितम्बर 11 -- फतेहपुर, संवाददाता। मलवां विकासखंड के गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने की सूचना पर देर रात प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अचानक बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एसडीएम बिंदकी निशांत तिवारी और बीडीओ मलवां कमलेश बहादुर सिंह पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से हालात की जानकारी ली और जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न परिस्थितियों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व निरीक्षक और ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और ग्रामीणों को समय-समय पर सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जाए। एसडीएम ने कहा कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ग्रामीण बाढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.