आगरा, मार्च 26 -- गंजडुंडवारा क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से किसानों की हजारों बीघा पालेज़ की फसल जलमग्न हो गई है। जिससे अब किसानों के सामने रोजी-रोटी के संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को गंगा के जलस्तर में आचानक वृद्धि हुई, जिससे कादरगंज क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सबसे अधिक नुकसान पालेज की फसलों को हुआ। खेतों में पानी भरने से तरबूज, खरबूज, ककड़ी व कद्दू की फसल को नुकसान हुआ है। किसान प्रेमपाल ने बताया कि उनकी काफी कृषि भूमि गंगा के पानी में डूब गई। उन्होंने कहा कि पालेज की जो नालियां बनाई गई थीं। उनमें से 100 से अधिक पालेज की नालियां पूरी तरह बह गई हैं और पालेजों में पानी भर गया है। जिससे फसल बर्बाद हो गई हैं। किसान रामकुमार ने बताया कि उन्होंने लगभग सवा सौ पालेज की नालियों में फसल की थी, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.